Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: लोकायुक्त की टीम ने TI मुन्नी परिहार को आवेदक से 29000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Apr 26, 2022
उज्जैन। मध्य प्रदेश में दिनों दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे है, आए दिन लोकायुक्त- द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आगर मालवा जिले में उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले के कानड़ थाने की महिला टीआई को 29000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि टीआई ने एक सटोरिए से जुआ और सट्टा चलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कानड़ निवासी रितेश राठौर ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि आगर मालवा जिले के कानड़ थाना टीआइ मुन्नी परिहार उस पर सट्टा चलाने के लिए दबाव बना रही हैं और हर महीने 20000 रुपए रिश्वत की मांग भी कर रही है। वही पिछले महीने के बाकी 9000 के लिए भी प्रेशर डाल रही है। फरियादी ने बताया कि थाना प्रभारी मुन्नी ने उससे पिछले महीने के बाक़ी 9 हज़ार औऱ चालू महीने के बीस हज़ार रुपये के हिसाब से कुल 29 हज़ार की मांग की थी।  इसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच की। जांच सही पाए जाने के बाद कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई गई और आज सोमवार 25 अप्रैल को टीआई राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई कर टीआइ मुन्नी परिहार को आवेदक से 29000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Tags :

जरूरी खबरें