Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: रायसेन, भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Aditi News Team

Thu, Jun 9, 2022
रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी एक महिला का सिर कट कर दूर जा गिरा। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। किशनपुर गांव के रहने वाले सुरजीत ओढ़ अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर के पास नीलकचार जा रहे थे। तभी किशनपुर और विशनखेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलटकर दूर जा गिरी और सड़क पर 70 फीट तक घिसटती चली गई। कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मरने वालों में कार चालक मनोहर उम्र 40 वर्ष, अनीता बाई उम्र 38 वर्ष, साधना उम्र 55 वर्ष और हनी उम्र 5 वर्ष है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार डंपर चालक की जांच में जुटी है।

Tags :

जरूरी खबरें