Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: मुंकेश अंबानी के बंगले के पास खड़ी स्कॉर्पियो में मिला जिलेटिन, जांच में जुटी पुलिस

Aditi News Team

Fri, Feb 26, 2021

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है. इस गाड़ी में जिलेटिन मिला है. यह सूचना मिलते ही बीडीडीएस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, लोकल डीसीपी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.

जानकारी के मुताबिक जो स्कॉर्पियो मिली है उसका नंबर प्लेट मुकेश अंबानी के घर में इस्तेमाल की जा रही रेंज रोवर के नंबर प्लेट से मैच करता है. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है. पुलिस कार को अपने साथ ले गयी है. पुलिस को उस स्कॉर्पियो गाड़ी में 25 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक्स मिले हैं.null

वैसे यह गाड़ी अंबानी के घर से थोड़े फासले पर मिली है. अंबानी का घर अल्ट्रामाउंट रोड पर है जबकि गाड़ी टांडा रोड पर बरामद हुई है. इस जगह से अंबानी का घर नजर आता है.

मुंबई पुलिस के पीआरओ ने कहा, “गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आज कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध वाहन मिला जिसके बाद बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वाड टीम और पुलिस दल मौके पर पहुंचे, वाहन की जांच की और वाहन के भीतर विस्फोटक सामग्री जिलेटिन पाई गई. यह एक असेंबल विस्फोटक डिवाइस नहीं है. जांच जारी है.”

Tags :

जरूरी खबरें