Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: बालाघाट,कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव के कारण 5 लोगों की मृत्यु

Aditi News Team

Thu, Jun 9, 2022
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कुंदना गांव में आज कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव और उसकी चपेट में आने के कारण पांच लोगों की मृत्यु हो गई। एक अन्य गैस के प्रभाव से बीमार हो गया, जिसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिरसा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कुंदना गांव में कुछ लोग एक कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे। सभी को बैचेनी महसूस हुई और वे बेहोश हो गए। कुएं के पास मौजूद लोगों ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी गई और पुलिस तथा प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से पांच की मृत्यु हो चुकी थी और एक अन्य बेहोशी की स्थिति में था। मृतकों में तामेश्वर, पुनीत, पन्नू, मन्नु और तीजलाल शामिल हैं। इसके अलावा पालक नाक का युवक अस्पताल में भर्ती है। इनमें से तीन व्यक्ति एक ही परिवार के बताए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कुए से कौन सी गैस निकली, इसके बारे में विषय विशेषज्ञों की मदद से पता लगाने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि कुदना गांव में जहरीली गैस के रिसाव के कारण यह दुर्घटना हुई है, जिसमें अनमोल जिंदगियों का असमय निधन हुआ है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों काे यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Tags :

जरूरी खबरें