Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: बरमान पुलिस को बडी सफलता, 1 लाख 50 हजार कीमत की 15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्त में,

Aditi News Team

Tue, Jan 11, 2022

बरमान।उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर कौशल सिंह, एसडीओपी गोटेगांव, श्री पुरूषोत्तम मरावी, एसडीओपी गाडरवारा, श्रीमति राजेश्वरी कौरव, एसडीओपी तेन्दूखेडा, श्रीमति मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रीय किए गए मुखबिर

मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक महिला जिसकी उम्र लगभग 40 साल है जो वरमान कला की रहने वाली है। उक्त महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से किसी ग्राहक को बेचनें की फिराक में है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना चौकी बरमान पुलिस की टीम द्वारा द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी की घेराबंदी के दौरान एक महिला खडी दिखाई दी जिसका हुलिया मुखबिर के बताए अनुसार था उक्त आरोपिया पुलिस को देखकर भागने लगी आरोपिया को भागता देख पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली के साथ गिरफ्त में लेकर विधिवत कार्यवाही करते हुये महिला आरक्षक सना खान द्वारा तलाशी ली गयी जिसके पास से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,50,000 रुपए जप्त कर कब्जा लिया गया।

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:-
अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त 40 वर्षीय महिला आरोपी निवासी वरमान के विरूद्ध थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर आरोपिया को न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-
अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपिया को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति दिखित, चौकी प्रभारी वरमान संजय सूर्यवंशी, सउनि जागेश्वर, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, आरक्षक हसन रजा, आरक्षक रामराज, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक विवेक, आरक्षक राजकुमार महिला आरक्षक सना खान, महिला आरक्षक अंकिता, महिला आरक्षक रूचि की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें