Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

: नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी अनिश कुर्रे को फास्टरपुर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
⬛नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी अनिश कुर्रे को फास्टरपुर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार ⬛नाबालिग अपहृता को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मुंगी, थाना आरंग, जिला रायपुर से किया गया बरामद ⬛थाना फास्टरपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2021 धारा 363, 366, 376 भादवी 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध -----0-----   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 03.02.2021 को थाना फास्टरपुर में उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही आरोपी अनिश कुर्रे द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 21/2021 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, एवं पता चला शुरू किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबीरों की सूचना एवं साइबर सेल के विश्लेषण से नाबालिग अपहृता एवं आरोपी अनिश कुर्रे का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मूंगी, थाना आरंग, जिला रायपुर में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देखकर नाबालिग अपहृता को आरोपी अनिश कुर्रे के कब्जे से बरामद किया। आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक माधो सिंह परिहार, आरक्षक राहुल सिंह, महिला आरक्षक पुष्पा ध्रुव एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें