Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: नाबालिक अपहृता को जीपीएम पुलिस ने किया बिहार से बरामद

Aditi News Team

Thu, Oct 20, 2022
नाबालिक अपहृता को जीपीएम पुलिस ने किया बिहार से बरामद शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाला आरोपी भी हुआ गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में थाना पेंड्रा/अपराध क्रमांक 328/22 धारा 363, 366, 376 भादवि, 4,6 पास्को एक्ट आरोपी:- गौतम कुमार चौधरी पिता भोला चौधरी उम्र 21 साल निवासी महना थाना एवं जिला बेगूसराय बिहार मामला थाना पेंड्रा का है प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल जाने के नाम से दिनांक 13/08/2022 को सुबह 8:00 बजे निकली थी जो घर वापस नहीं आई थी रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था औऱ मामले की विवेचना की जा रही थी थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, *पुलिस अधीक्षक श्री यू. उदय किरण* के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेंड्रा को प्रकरण में तत्काल अग्रिम कार्यवाही का निर्देश दिए। थाना पेंड्रा की टीम के द्वारा साइबर सेल की मदद से बेगूसराय पहुंचकर दबिश देकर अपहृता को आरोपी से बरामद कर प्रकरण वैधानिक कार्यवाही करते हुए , अपहृत बालिका को उसके वरिसानो को सौंपकर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पास्को एक्ट जोड़कर आरोपी गौतम कुमार चौधरी पिता भोला चौधरी उम्र 21 साल निवासी महना थाना एवं जिला बेगूसराय बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें