Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नरसिंहपुर, पुरानी रंजिश के चलते 05 माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मारने से मृत हुये नवजात शिशु (बालक) के आरोपी को 5 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, May 8, 2022
  पुरानी रंजिश के चलते 05 माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मारने से मृत हुये नवजात शिशु (बालक) के आरोपी को 5 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्दशन में थाना स्टेशनगंज पुलिस को सफलता। नरसिंहपुर ।  दिनांक 07/05/2022 को पुलिस अस्पताल चौकी नरसिंहपुर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नवजात शिशु डिलेवरी के दौरान मृत पैदा हुआ है जो उक्त नवजात शिशु की माँ को दिनांक 04/05/2022 के शाम करीबन 07/30 बजे शिवराज ठाकुर व्दारा पेट मे लात मारी गई थी जो उक्त सूचना पर थाना स्टेशनगंज मे मर्ग क्र. 35/22 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक नवजात शिशु के परिजन माँ एवं पिता एवं स्वत्रंत गवाहान से पूछताछ की गई जो शिवराज ठाकुर व्दारा दिनांक 04/05/2022 को पैसो के लेनदेन पर से 05 माह की गर्भवती महिला चइतो बाई पति संदीप ठाकुर उम्र 26 वर्ष एवं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को खत्म करने के आशय से पेट मे लात मारा था जिससे दिनांक 04/05/22 को ही इलाज हेतु गर्भवती महिला जिला चिकित्सालय नरसिहंपुर में भर्ती हुई थी और माँ के गर्भ मे आयी चोटो के कारण दिनांक 06/05/22 को मृत बच्चा पैदा हुआ था। जो मृत नवजात शिशु का पोस्ट मार्टम कराने उपरान्त आरोपी शिवराज ठाकुर के विरूद्ध अपराध क्र. 454/22 धारा 294, 323, 506, 315,316, 308 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना घटित कर आरोपी हो गया था फरार:- प्रकरण में घटना करने के उपरान्त आरोपी शिवराज ठाकुर अपनी उपस्थिति छिपाते हुये अपने घर से फरार हो गया था, घटना की सूचना उपरान्त त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा आरोपी की तलाश पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु थाना स्टेशनगंज पुलिस को निर्देशित किया गया। थाना से विभिन्न टीमें बनाकर आरोपी की तलाश पतासाजी की गई एवं सक्रीय किए गए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि आरोपी लुक छिपकर अपने घर आया हुआ है और तुरन्त फरार होने वाला है। आरोपी के उसके घर आने की सूचना एवं उसके पुनः फरार होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्यावाही करते हुए पुलिस टीम आरोपी के घर की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी शिवराज घर पर मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मेरा संदीप ठाकुर से पैसो का लेनदेन है और संदीप ठाकुर आये दिन मुझे कहीं भी मेरी बेइज्जती करता है और उसी का बदला लेने में दिनांक 04/05/2022 को उसके घर गया था लेकिन घर मे संदीप नही मिला लेकिन उसकी पत्नि मिली जो मेरे से बहस करने लगी और उसने भी मेरी सब के सामने बेइज्जती किया तो मैने उसके पेट मे लात मार दिया था उसके बेहोश होने पर डर के कारण मे भाग गया था। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका:- घटना के फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक गौरव चाटे, उपनिरीक्षक विजय सेन, उपनिरीक्षक मुकेश विसेन, आर. 84 नरेन्द्र, आरक्षक 648 रिषभ, आर. 11 योगेन्द्र, आर. 583 नंदकिशोर, आरक्षक 79 आदर्श, मआर 397 रंजीता की मुख्या भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें