Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: नरसिंहपुर,रेत खदानों के समीप कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से चौबीसों घंटे लगी कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी

Aditi News Team

Sat, Feb 20, 2021

नरसिंहपर । राजस्व अनुविभाग गाडरवारा की सांईखेड़ा तहसील के ग्राम संसारखेड़ा की सीमावर्ती वैदर रेत खदान (होशंगाबाद) आदि रेत खदानों में अवैध उत्खनन, परिवहन आदि की लगातार शिकायतें/ विवाद की स्थिति उत्पन्न होते रहने के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी श्री वेद प्रकाश ने कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई है। जिला दंडाधिकारी ने इसके लिए नायब तहसीलदार व कार्यपालिक दंडाधिकारी सांईखेड़ा दिव्यांशु नामदेव और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी गाडरवारा सुश्री रिचा कौरव की ड्यूटी लगाई है।

Tags :

जरूरी खबरें