Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

: नरसिंहपुर,बहू की दहेज मृत्यु पर सास को 10 वर्ष सश्रम कारावास

Aditi News Team

Tue, Nov 9, 2021

नरसिंहपुर्। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एमके शर्मा के न्यायालय द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 340/17 में आरोपिया शांति बाई उर्फ शंतोबाई पति तारापत लोधी निवासी ठेमी को धारा 304 बी के आरोप में 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 5000/रुपए के अर्थदंड एवं धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के आरोप में 1 वर्ष सश्रम कारावास तथा 1000/ रुपये के अर्थदंड से दंडित किए जाने का दंडादेश पारित किया।
इस मामले में मृतिका रजनी बाई का विवाह आरोपी रोहित लोधी के साथ दिनांक 13-7- 2016 को हुआ था। दिनांक 13-7-16 से दिनांक 23-9-17 की अवधि में आरोपिया ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बहू को दहेज में 100000/ रुपये तथा मोटरसाइकिल लाने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिससे प्रताड़ित होकर मृतिका ने दिनांक 24-9-17 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना ठेमी में दर्ज कराई गई। मृतिका ने जबलपुर में इलाज के दौरान नायब तहसीलदार को अपने मृत्यु पूर्व कथन में बताया कि उसकी सास शांतिबाई लगुन में कम राशि लाने के लिए उसे हमेशा प्रताड़ित करती थी। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए चित्रांश विष्णु श्रीवास्तव लोक अभियोजक ने न्यायालय के समक्ष 16 अभियोजन साक्ष्यों को परीक्षित कराया और अपने तर्क तथा एफएसएल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रकरण में आई साक्ष्य तथा लोक अभियोजक के तर्कों से सहमत होकर न्यायालय ने उक्त दंड आदेश पारित किया। साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

Tags :

जरूरी खबरें