Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: जबलपुर ,पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत 2 और शातिर बदमाश सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी एवं संजू लोधी के विरूद्ध जारी किया वारंट

Aditi News Team

Tue, Sep 27, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत 2 और शातिर बदमाश सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी एवं संजू लोधी के विरूद्ध जारी किया वारंट थाना रांझी पुलिस द्वारा शातिर बदमाश सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी जिसके विरूद्ध 17 अपराध तथा शातिर बदमाश संजू लोधी जिसके विरूद्ध 13 अपराध पंजीबद्ध हैं, को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में कराया गया निरूद्ध थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेव राम साहू ने बताया कि सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी पिता किशोरी लाल चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी बापू नगर रांझी तथा संजू लोधी पिता कृष्ण कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी विश्वकर्मा मोहल्ला पुरानी बस्ती रांझी दोनों ही अपराधी प्रवृत्ति के युवक है सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी के विरूद्ध, हत्या, अवैध वसूली, घर में घुसकर मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट के 17 अपराध पंजीबद्ध है जो वर्ष 2014 से लगातार अपराध घटित हुये जा रहा है, इसी प्रकार संजू लोधी के विरूद्ध हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, चोरी के 13 अपराध पंजीबद्ध है जो वर्ष 2017 से लगातार अपराध घटित हुये जा रहा है। दोनों के विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी, किंतु सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी एवं संजू लोधी आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहे थे, जिनकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी एवं संजू लोधी के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, *जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.)* के द्वारा दोनों आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश सनी बकरा उर्फ राहुल चौधरी एवं संजू लोधी को जारी एनएसए के वारंट में गिरफ्तार कर आज दिनॉक 27-9-22 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें