Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: जबलपुर (पनागर),मोटर सायकिल के हैण्डिल में टंगा बैग जिसमे नगद 2 लाख 20 हजार रूपये रखे थे चुराने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश*

Aditi News Team

Tue, Sep 20, 2022
मोटर सायकिल के हैण्डिल में टंगा बैग जिसमे नगद 2 लाख 20 हजार रूपये रखे थे चुराने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश जबलपुर।थाना प्रभारी पनागर श्री आर.के. सोनी ने बताया कि आज दिनंाक 19-9-22 की दोपहर लगभग 3 बजे सुरेश कुमार पटैल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम नुनियकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कास्तकारी करता है आज वह अपनी मोटर सायकल से घर से एसबीआई बैंक पनागर जाकर कृषि दवाई एवं घरेलू खर्च के लिये 2 लाख 20 हजार रूपये अपने केसीसी बैंक अकाउण्ट से निकाला था एवं रूपये अपने पीले रंग के बैग जिसमें चौधरी कृषि केन्द्र सिंगौद लिखा है में रखा था उसी बैग में केसीसी पास बुक, 1 पासबुक एवं चैक बुक रखकर बैग मोटर सायकल के हेण्डल में टांगकर बैंक से निकला ओैर दोपहर लगभग 12-20 बजे भानू चौरसिया के पान के ठेला के सामने मोटर सायकल खड़ी कर दिया, मोटर सायकल के वायें तरफ हेंडल में थैला टंगा था , वह पान खाने भानू चौरसिया के पान ठेला में पहुॅचा और पान खाकर वापस मोटर सायकिल के पास आया तो देखा कि थैला मोटर सायकिल में नहीं था कोई अज्ञात चोर मोटर सायकिल के हैण्डिल में टंगा बैग जिसमे नगद 2 लाख 20 हजार रूपये एंव पास बुकें रखी थी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गनिर्देशन में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगालते हुये पतासाजी की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें