Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

दरबार की परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

: जबलपुर,सट्टा एवं जिंदावली खिलवाने वाले शातिर सटोरिये बंसत के घर पर दबिश, नगद 28 हजार 830 रूपये एवं सट्टा पट्टी आदि जप्त

Aditi News Team

Wed, Oct 12, 2022
सट्टा एवं जिंदावली खिलवाने वाले शातिर सटोरिये बंसत के घर पर दबिश, नगद 28 हजार 830 रूपये एवं सट्टा पट्टी आदि जप्त जबलपुर।  थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी ने बताया कि आज दिनंाक 11-10-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चण्डालभाटा दमोहनाका में बसंत चौधरी अपने घर पर सट्टा लिख रहा है एवं जिंदावली खिलवा रहा है, सट्टा लिखाने वालों की काफी भीड़ लगी है, सूचना पर तत्काल दबिश दी गयी, सट्टा लिखवाने वाले सटोरिये पुलिस को देखकर भाग गये, बसंत चौधरी उम्र 58 वर्ष निवासी चण्डालभाटा दमोहनाका को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया कब्जे से सट्टा पट्टी की काउंटर नोट बुक एवं नगद 28 हजार 830 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। *उल्लेखनीय है कि पकड़े गये सटोरिये बसंत चौधरी के विरूद्ध पूर्व से लगभग 50 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।*

Tags :

जरूरी खबरें