Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: जबलपुर,क्राईम ब्रांच एवं बेलखेड़ा पुलिस की कार्यवाही, सट्टा लिखते 2 सटोरिये गिरफ्तार, सट्टा खिलवाने वाले आरोपी राहुल पटेल की तलाश, नगद 14 हजार 500 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त

Aditi News Team

Tue, Sep 27, 2022
क्राईम ब्रांच एवं बेलखेड़ा पुलिस की कार्यवाही, सट्टा लिखते 2 सटोरिये गिरफ्तार, सट्टा खिलवाने वाले आरोपी राहुल पटेल की तलाश, नगद 14 हजार 500 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं ंअति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलखेडा की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 500 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी बेलखेडा श्री विजय अम्भोरे ने बताया कि आज दिनॉक 27-9-2022 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मनकेडी का राहुल पटेल बेलखेडा अंतर्गत मनकेडी ब्रिज के नीचे सट्टा लिखवा रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं बेलखेडा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ 2 लोग कॉपी में सट्टा लिखते हुये दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम उमराव प्रजापति उम्र 49 वर्ष एवं महेश साहू उम्र 59 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मनकेडी बताते हुये पूछताछ पर राहुल पटेल निवासी मनकेडी के कहने पर सट्टा लिखना बताये, कब्जे से 2 कॉपी, जिसमे सट्टे के अंक एवं रूपये लिखे हुये है, 2 मोबाईल कीपैड, नगद 14 हजार 500 रूपये जप्त करते हुये थाना बेलखेडा में सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फरार राहुल पटेल की सरगर्मी से तलाश जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरियों को रंगे हाथ सट्टा लिखते पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक राकेश ब्रहादुर, ब्रम्हप्रकाश, आरक्षक रंजीत यादव तथा थाना बेलखेडा के सहायक उप निरीक्षक महेश सिंह मरकाम, आरक्षक मनोहर, नागेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें