Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: गुरैयाघाट जबलपुर में अवैध कब्जे से मुक्त कराई 13 करोड़ की शासकीय भूमि

Aditi News Team

Sun, Apr 3, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिला एवं पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में माफिया विरोधी अभियान में माफिया और अपराधी तत्वों के रसूख को नेस्तनाबूत करने की कार्यवाही की जा रही है। जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा आज रांझी तहसील के ग्राम गुरैयाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी करीब 1 लाख 15 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। मुक्त भूमि की कीमत करीब 13 करोड़ रूपये आंकी गई है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर आज नगर निगम एवं पुलिस के सहयोग से अतिक्रमित शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में जेसीबी मशीनों से कँटीले तारों की बाड़ को हटाया गया। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक द्वारा होटल पसरीचा के बाजू में रास्ते की भूमि पर कँटीले तार लगा कर आम रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया था। रांझी तहसीलदार श्री श्याम नन्दन चंदेले ने बताया कि अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया आम रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 12-ए को सालीबाड़ा गौर से जोड़ता है।

Tags :

जरूरी खबरें