Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

: गाडरवारा पुलिस को बडी सफलता, 3 लाख रुपए कीमत की 30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्त में

Aditi News Team

Thu, Mar 24, 2022
पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को बडी सफलता, 3 लाख रुपए कीमत की 30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, एसडीओपी गोटेगांव, श्री पुरूषोत्तम मरावी, एसडीओपी गाडरवारा, श्रीमति राजेश्वरी कौरव, एसडीओपी तेन्दूखेडा, श्रीमति मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। *अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रिय किए गए है मुखबिर :-* जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ स्मैक के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध शिकायतें प्राप्त होने पर मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी जिस जानकारी प्राप्त हुयी कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ लोग अवैध स्मैक लाकर जिले में अवैध व्यापार कर रहे है। सूचना के आधार पर अवैध स्मैक के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी गयी एवं उनकी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रीय किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 23/03/2022 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ढोर बाजार पानी टंकी के पास विवेकानंद वार्ड गाडरवारा मे अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से शहबाज कुरेशी पिता सलीम कुरेशी उम्र 26 वर्ष निवासी विवेकानंद वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया गया आरोपी को गिरफ्त में लेकर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,20,000 रुपए जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। इसी प्रकार दिनांक 23.03.2022 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि मटन मार्केट के सामने मैदान हनुमान वार्ड गाडरवारा मे अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से पवन ठाकुर पिता धनराज ठाकुर गौड़ उम्र 31 वर्ष निवासी गौङी मोहल्ला हनुमान वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया गया आरोपी को गिरफ्त में लेकर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,80,000 रुपए जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी। *आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:-* अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी शहबाज कुरेशी पिता सलीम कुरेशी उम्र 26 वर्ष निवासी विवेकानंद वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 278/22 धारा 8, 21 (बी) एन.डी.पी.एस, एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इसी प्रकार अन्य प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त आरोपी पवन ठाकुर पिता धनराज ठाकुर गौड़ उम्र 31 वर्ष निवासी गौङी मोहल्ला हनुमान वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 279/22 धारा 8, 21 (बी) एन.डी.पी.एस, एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । *आरोपियों को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-* अवैध रूप से स्मैक के व्यापर में लिप्त आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल बघेल, उपनिरीक्षक पी.एल. पाल, सहायक उपनिरीक्षक राकेश दीक्षित, आरक्षक 33 भास्कर,आरक्षक 252 अनुराग दुबे, आरक्षक 483 राजेंद्र, आरक्षक 586 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें