Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: गाडरवारा,पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, May 20, 2022
गाडरवारा। उल्लेखनीय है कि दिनांक 18/05/2022 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि मवेशी बाजार डोलाबाबा गाडरवारा में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए खड़ा है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया गया जिससे नाम पता पूछने पर जिसने अपना नाम ब्रदेश उर्फ छोटू पिता हल्के चौधरी उम्र 31 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी नरसिंहपुर हाल विवेकानंद वार्ड गाडरवारा का निवासी होना बताया जिससे उक्त मोटरसाइकिल के दस्तावेज के संबंध में पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए एवं संतोषप्रद जवाब ना दे पाने पर उक्त वाहन चोरी का होने के संदेह पर मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक MP 20 NG 2329 धारा 41(1-4) सी.आर.पी.सी.,379 भारतीय दंड विधान के तहत जप्त की गई उक्त आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी ब्रदेश उर्फ छोटू चौधरी द्वारा साईंखेड़ा से 8-9 महीने पूर्व एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 38 MM 0494 एवं 20 दिन पहले पिपरिया से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 05 MT 3995 चोरी कर लाकर अपने घर विवेकानंद वार्ड में छुपा कर रखने पर उक्त वाहनों को मुताबिक जब्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी ब्रदेश उर्फ छोटू पिता हल्के चौधरी उम्र 31 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी नरसिंहपुर हाल विवेकानंद वार्ड गाडरवारा को धारा 41 (क) सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया एवं जब्तशुदा मोटरसाइकिल वाहन के स्वामियों की पता तलाश हेतु समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी डीसीआरबी शाखा प्रभारी व सरहदी जिलों में जानकारी प्राप्त की जाती है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल बघेल, सहायक उपनिरीक्षक राजेश तिवारी , वरिष्ठ आरक्षक 483 राजेंद्र पटेल, आरक्षक 252 अनुराग दुबे, आरक्षक 140 बालकिशन रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें