Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: "ऑपरेशन प्रहार" के तहत इंदौर पुलिस की कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Jun 15, 2022
इंदौर। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हैं। इन निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्‍व में क्राइम ब्रांच और ऐरोड्रम थाना पुलिस की संयुक्‍त टीम ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्‍करी करने वाले दो तस्‍करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर एरोड्रम क्षेत्र के छोटा बांगड़दा चौराहा, सुपर कॉरिडोर रोड से कार से तस्करी के लिए जाने वाले है। मुखबिर की सुचना पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना एरोड्रम पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान से शाहिद पिता रहीश खान निवासी बोहरा कॉलोनी, गांधी नगर इंदौर तथा शहजाद पिता काले खान भेरुनाला नामदारपुर ,सीतलामाता गली जिला उज्जैन को घेराबंदी कर कार सहित पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 14 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा चूरा) पाया गया। जिसे विधिवत जब्‍त किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होनें इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में डोडा चूरा तस्करी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना एरोड्रम पर एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Tags :

जरूरी खबरें