Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: एक्टिवा चोर गिरोह के तीन बाल अपचारी को बैरागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Apr 20, 2022
भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में अपराधियों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी व अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 19 अप्रैल को बैरागढ़ पुलिस द्वारा संत जी की कुटिया चौराहा पर वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी चैकिंग के दौरान दो लडके एक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोका गया। लड़को से गाड़ी के कागजात माँगने पर उनके पास वाहन संबंधी दस्तावेज नहीं होना पाया गया। उक्त एक्टिवा वाहन को मौके पर VDP पोर्टल से चैक करने पर थाना बैरागढ के अपराध में चोरी होना पाया गया। दोनों बाल अपचारी लड़को से पूछताछ करने पर उन्‍होंने अपने एक अन्य बाल अपचारी साथी के साथ मिलकर बैरागढ व कोहेफिजा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सफेद रंग की एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। बाल अपचारियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 6 एक्टिवा बरामद की है। इस प्रकार बैरागढ़ पुलिस ने कुल सात एक्टिवा जब्‍त करने में सफलता हासिल की है। तीनो बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें