Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: उज्जैन रेंज के देवास और शाजापुर जिलों में कंजर डेरों पर पुलिस की छापेमार कार्यवाही सात सौ पुलिसकर्मियों ने 16 डेरों पर दी दबिश लगभग 3.25 करोड़ का मशरूका जब्तं

Aditi News Team

Thu, Jun 2, 2022
भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक उज्‍जैन श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अनिल कुशवाह के निर्देशन में देवास पुलिस और शाजापुर पुलिस ने एक जून की दरम्‍यानी रात अपने-अपने जिलों में कंजर डेरों पर प्रभावी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक देवास श्री शिवदयाल सिंह के नेतृत्‍व में जिलों में सुबह 4 बजे देवास पुलिस ने एक साथ सभी 12 कंजर डेरों पर प्रभावी दबिश दी। जिसमें एसपी, दो अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक,सात उप पुलिस अधीक्षक, 21 निरीक्षक सहित लगभग 350 पुलिसकर्मी शामिल थे। इस कार्यवाही में पुलिस ने पांच कंजरों को गिरफ्तार कर 71 मोटरसाईकिल, दो ट्रेक्‍टर, एक स्‍कार्पियों, दो क्‍वालिस, दो पिस्‍टल, चार फुट वियर कार्टून, 20 एलसीडी, एक टूथ ब्रश कार्टून, एक आरओ फिल्‍टर, दो मेडिसिन बॉक्‍स, तीन आउटडोर एसी, दो इनडोर एसी, 15 मोटरपंप, लगभग 2000 फीट केबल, दो फ्रिज, तीन साडि़यों के कार्टून, दो वाशिंग मशीन, एक लेपटॉप, तीन भैंस, 200 लीटर शराब तथा 2000 लीटर लहान जब्‍त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रूपए हैं। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री जगदीश डाबर के नेतृत्‍व में एक अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, चार उप पुलिस अधीक्षक, 12 निरीक्षक, 21 उप निरीक्षक, 35 सहायक उप निरीक्षक, 41 प्रधान आरक्षक तथा 155 आरक्षक सहित कुल 270 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात्रि तीन बजे रूलकी, माधवपुर, देवड़ा और मखावत के कंजर डेरों पर दबिश दी। इस कार्यवाही के दौरान कंजरो द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई चोरियों से संबंधित मशरूका 51 मोटरसाईकिल, 10 मोटरपंप, चार केबल बंडल, 115 पेटी शराब, दो वाशिंग मशीन सहित लगभग 25 लाख 58 हजार का जब्‍त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें