Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

: अलीराजपुर पुलिस ने वाहन चोर पकड़ा, तीन दुपहिया वाहन जब्‍त

Aditi News Team

Fri, Jul 8, 2022
अलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने संपत्ति संबंधी वारदातों, वाहन चोरी तथा नकबजनी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु एवं अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु अलीराजपुर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री शिवराम तरोले एवं टीम ने एक वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। फरियादी दिलीप पिता कालुसिंह, निवासी रामसिंह की चोकी की, फरियादी जितेन्‍द्र पिता हरसिंह, निवासी चांदपुर रोड एवं कर्मचारी कॉलोनी से प्रकाश पिता विक्रमसिंह, निवासी कोटबू ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की थी कि उनकी मोटरसाईकिल कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान कोतवाली थाना पुलिस टीम को पांच जुलाई को मुखबिर से घटना के आरोपियों के बारें में सूचना प्राप्‍त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने संदेही कलसिंह पिता नमलिया जाति भीलाला उम्र 21 साल निवासी भुरीआम्बा थाना कठ्ठीवाडा को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अलीराजपुर कस्‍बों से उक्‍त तीन मोटरसाईकिल चुराना स्‍वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चुराई गई 03 मोटरसाईकिल कुल कीमत चार लाख 58 हजार रूपए की जप्‍त की है।

Tags :

जरूरी खबरें