Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा, अयोध्या धाम में भेजी गई गाडरवारा की दाल

अयोध्या धाम में भेजी गई गाडरवारा की दाल गाडरवारा ।श्री रामलला प्राण- प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राम भक्ति में नए-नए सोपान जुड़ते जा रहे हैं तीर्थक्षेत्र अयोध्या में हो रहे भंडारे के लिए नगर के रामभक्त व्यापारियों द्वारा 31 क्किंवटल गाडरवारा नगर की प्रसिद्ध तुवर दाल जो की चार लाख आठ हजार पांच सौ रुपये की होती है वह बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव से अयोध्याधाम के लिए रवाना की गई इसके पहले टाटा के ट्रक को रथ का रूप देकर सजाया गया पुरानी गल्ला मंडी में श्री हनुमान जी महाराज का पूजन आरती कर ,अन्न वाहन रथ का भी पूजन कर उसे जय श्री राम के जय घोष के साथ अयोध्या की ओर रवाना किया गया इस अवसर पर व्यापारी वर्ग के साथ संघ परिवार के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें