: सालीचौका,पृथ्वी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
Sun, Apr 23, 2023
पृथ्वी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन।सालीचौका। विगत दिवस श्री सिद्ध हनुमान मंदिर रेलवे कॉलोनी सालीचौका में बागेश्वरी साहित्य परिषद के तत्वधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मंच संचालन संतोष अग्रवाल सागर द्वारा किया गया।दीपक गुप्ता द्वारा गीत ग़ज़ल, धनराज विश्वकर्मा द्वारा सरस्वती वंदना, संतोष अग्रवाल सागर द्वारा हास्य व्यंग्य विचार उमेश पाली ने व्यक्त किए आभार योगेंद्र सिंह द्वारा किया। कार्यक्रम में राम सहाय पटेल उमेश पाली दीपक गुप्ता योगेंद्र सिंह संतोष अग्रवाल सागर वीरेंद्र सर धनराज विश्वकर्माउपस्थित नागरिक साहित्यकार पत्रकार आदि ने अपने विचार रखे।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Sat, Apr 22, 2023
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, नरसिंहपुर
(
म.प्र.
)
गांव- गांव पहुंच रहा प्रचार रथ
दे रहा शासन की योजनाओं की जानकारी
नरसिंहपुर।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित प्रचार रथ जिले में चलाया जा रहा है। प्रचार रथ गांव- गांव पहुंच रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में प्रचार रथ द्वारा शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर जिलावासियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में प्रचार रथ ने 22 अप्रैल को सांईखेड़ा विकासखंड के ग्राम गिरधा, निवारी व खुरसीपार का भ्रमण किया और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
2.0 छात्रवृत्ति पोर्टल 30 अप्रैल तक खुला
नरसिंहपुर।
वर्ष 2022- 23 में अनुसूचित जाति- जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के नवीनीकरण आवेदन प्राप्त करने के लिए एनआईसी का छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 को 30 अप्रैल 2023 तक पुन: खोला जा रहा है, पहले इसे 15 अप्रैल को बंद करने के निर्देश दिये गये थे। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने सभी संस्था प्रमुख एवं विद्यार्थियों से अपेक्षा की है कि पोर्टल खोलने की बढ़ाई गई तारीख के अनुसार सभी पात्र विद्यार्थी समय सीमा में आवेदन करें।
जिला विकास एवं निगरानी समिति- दिशा की बैठक 24 अप्रैल को
नरसिंहपुर।
जिला विकास एवं निगरानी समिति- दिशा की बैठक का आयोजन लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 24 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया जायेगा। बैठक में पीएम स्वामित्व योजना, ई- उपार्जन- 2023 के अंतर्गत रबी फसल चना, मसूर, गेहूं खरीदी व मूंग उपार्जन की तैयारी, मनरेगा के तहत सुदूर सड़क योजना के नवीन एवं पूर्व प्रस्तावित मार्गों की स्वीकृति व वर्तमान स्थिति, केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आरडीएसएस विद्युत योजना आदि की समीक्षा की जायेगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेशम् का कार्यक्रम 24 अप्रैल को
नरसिंहपुर।
प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रदेश में 4.11 लाख आवासों में 24 अप्रैल को हितग्राहियों को कर्टनरेजर द्वारा गृह प्रवेश कराया जायेगा। इस दौरान जिले के 10 हजार 475 आवासों में भी जिले के हितग्राहियों का गृह प्रवेश होगा। गृह प्रवेशम् कार्यक्रम हेतु जनपद पंचायत चीचली में 1520, चांवरपाठा में 1622, गोटेगांव में 1412, करेली में 1794, नरसिंहपुर में 1463 एवं सांईखेड़ा में 1664 आवास पूर्ण हो चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रीवा जिले से किया जायेगा। गृह प्रवेशम् कार्यक्रम का आयोजन राज्य, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जायेगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा।
इस सिलसिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुनीता खंडायत ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर
: ऑपरेशन मुस्कान" माता-पिता से बिछड़े 4 वर्षिय बालक के परिजनों के सम्बंध में पतासाजी करते हुये बघराजी चौकी पुलिस ने माता पिता के सुपुर्द किया
Sat, Apr 22, 2023
"ऑपरेशन मुस्कान" माता-पिता से बिछड़े 4 वर्षिय बालक के परिजनों के सम्बंध में पतासाजी करते हुये बघराजी चौकी पुलिस ने माता पिता के सुपुर्द किया थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि चौकी बघराजी में सूचना मिली कि इंडियन आयल पैट्रोलपंप के पास एक बच्चा लावारिस हालत में रोते हुये घूम रहा है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी बघराजी उप निरीक्षक आरती मण्डलोई पहुंची एवं रोेते हुये बच्चे को शांत करवाते हुये नाम पता पूछने पर बालक ने अपना नाम अंशुल बताया कितु माता पिता का नाम एवं पत नहीं बता पा रहा था।बघराजी पुलिस चौकी स्टाफ के द्वारा बघराजी की कालोनियों में बच्चे को ले जाकर तथा बच्चे की फोटो दिखाकर पूछताछ की गयी, लगभग 2 घंटे बाद तलाश करते हुये बच्चे को बच्चे के पिता इमरतलाल के सुपुर्द किया गया।बच्चे के पिता इमरतलाल ने बताया कि बेटा अंशुल उम्र 4 वर्ष घर के बाहर खेलते-खेलते रास्ता भटक कर कहीं चला गया था।माता-पिता से बिछडे हुये बच्चे को परिजनों से मिलाने में चौकी प्रभारी बघराजी उप निरीक्षक आरती मण्डलोई, सहायक उप निरीक्षक इंद्रकुमार विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक चोखेलाल, आरक्षक ज्ञान प्रताप पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।