: शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
Mon, May 29, 2023
शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमणनरसिंहपुर।कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा करेली तहसील के अंतर्गत ग्राम आमगांवबड़ा में शासकीय आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।संयुक्त टीम द्वारा करेली तहसील के ग्राम आमगांवबड़ा में शासकीय आबादी भूमि खसरा क्रमांक 10 व 11 के 0.636 हेक्टर रकबा में बड़ा ईंट भट्ठा लगाकर एवं भूजल मद के खसरा क्रमांक 100 के 0.340 हेक्टर रक़बा में एक कमरा बनाकर व्यवसाय करने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस मामले में अतिक्रमणकारी वाकिफ अली, आशिक अली, माबूद अली, बसारत अली सभी के पिता शौकत अली के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। अतिक्रमण हटाकर उक्त शासकीय भूमि को ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में दिया गया। इस भूमि पर पंचायत द्वारा भूमिहीनों को आवास का लाभ दिलाने तथा अमृत सरोवर बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
: फोटो मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई राजनैतिक दलों की बैठक
Mon, May 29, 2023
फोटो मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई राजनैतिक दलों की बैठकनरसिंहपुर। फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023 के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने फोटो मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की गतिविधियों एवं कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपेक्षा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से की। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार वैद्य ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के विस्तृत कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 25 मई से 23 जून 2023 तक प्रत्येक मतदान केन्द्र में बीएलओ द्वारा डोर- टू- डोर सर्वे किया जायेगा। 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, मतदाता सूची व मतदाता परिचय पत्र की विसंगतियों को दूर किये जाने, मतदाता की धुंधली/ गलत फोटो का सुधार करने, मतदान केन्द्रों के खंड/ भागों की सीमाओं के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देने, कंट्रोल टेबिल अपडेशन आदि के कार्य किये जायेंगे। एक अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा। प्रारूप प्रकाशन पर 31 अगस्त 2023 तक नवीन फार्म-6, 7 एवं 8 प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। इसी अवधि के दौरान बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 12, 13, 19 व 20 अगस्त 2023 को विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान मतदाता अपने नाम जोड़ने, काटने व संशोधन संबंधी आवेदन दे सकते हैं। प्राप्त दावे- आपत्तियों के निराकरण के बाद फोटो मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने- अपने दल की ओर से बूथ लेवल एजेंट- बीएलए नियुक्त किये जाने का आग्रह किया गया, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। बीएलए अपने मतदान केन्द्र के ऐसे मतदाता, जिनका नाम निर्वाचक नामावली में नहीं जुडा़ उनके फार्म- 6, ऐसे मतदाता जो मृत या स्थानांतरित हो गये हैं उनके फार्म- 7 एवं ऐसे मतदाता जिनकी निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टि त्रुटिपूर्ण हैं, उसके सुधार हेतु फार्म- 8 प्राप्त कर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं। साथ ही आग्रह किया गया कि मतदाता केन्द्रों की सूची का अवलोकन कर, भारत निर्वाचन आयोग के मापदण्डों के अनुसार यदि किसी मतदान केन्द्र में परिवर्तन आवश्यक है, तो इसका प्रस्ताव 9 जून 2023 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें। बैठक में 5 जनवरी 2023 को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली के मतदाता एवं 29 मई 2023 की स्थिति में निर्वाचक नामावली मे दर्ज मतदाताओं की जानकारी तथा जिले में पुरूष मतदाता के विरूद्ध महिला मतदाता अनुपात की जानकारी से अवगत कराया गया। सभी प्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गई। उनसे आग्रह किया गया कि जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र/ मतदान केन्द्रों में महिला मतदाता कम हैं, उनमे अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रयास किये जायें। बैठक में जिलाध्यक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस श्री नरेन्द्र राजपूत, प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी श्री अमितेन्द्र नारोलिया, जिला प्रभारी बहुजन समाज पार्टी श्री लालसिंह गौतम, प्रतिनिधि आम आदमी पार्टी श्री रामकुमार दुबे व श्री मुरारीलाल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अनु.जाति कांग्रेस श्री हरिसिंह अहिरवार व कांग्रेस प्रतिनिधि श्री अजय कुमार दुबे और अधिकारी मौजूद थे।
: डॉ देवेंद्र ने ग्रामीणों को बाटी चप्पले
Mon, May 29, 2023
https://youtu.be/BZqX0kr3UbI
चरण सेवा सुरक्षा अभियान के तहत _यूरोलॉजिस्ट डॉ.धाकड़
ने अपने मित्र के साथ पहनाई
पादुकाएं (चप्पले
)
KamarRana
रायसेन (देवरी)__लगातार लोगों की सेवा में रत , रायसेन जिले के प्रसिद्ध
सामाजिक कार्यकर्ता ड़ा देवेंद्र सिंह धाकड, ने पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चरण सेवा सुरक्षा अभियान का द्वितीय चरण नगर परिषद देवरी के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र ग्राम सिमारिया, हाथीढोल, कटक, रबरा ,एवं इमलिया के, ग्रामवासियों को डॉ देवेंद्र सिंह धाकड़ एवं अमेरिकी मित्र निक वर्मा ने रविवार को महिला पुरुष एवं बच्चों को, तपती हुई धूप से उनके पांवों को बचाने के लिए चप्पले बाटी।वे अपने साथ 2500 से अधिक पादुकाऐ(चप्पले) लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर शिकागो के उद्योगपति निक वर्मा और समाजसेवी एवं यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि_ उनके द्वारा चरण सेवा सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से गरीबों के पैरों की सुरक्षा हो सके।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़_____डॉ. धाकड़ ने कहा कि मैं क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को परिवार समझता हुँ और मेरी क्षमता तक उनकी ,हर समस्या को हल करने के लिए तैयार हूं। अपने परिवार की सेवा करना मेरा कर्तव्य बनता है। परिवार को हक है कि वह अपनी कोई भी समस्या हो वह निसंकोच बताएं!इस मौके पर सहयोगी, ठाकुर उपेन्द्र सिंह जी सिसोदिया,ड़ा देवेश,जयंत गाडगे,उमेश गोर,वीरू सेन,राजीव शुक्ला,लखन सोनी,ओ पी रघुवंशी,बबलू चौरसिया,यशवंत रघुवंशी,कीरत पटेल,गुलाब पटेल,,ऋषभ जैन,गुडू लोधी बींझा,शुभम भाटी,नीतेश अवस्थी,भगवान सिंह बड़्कुर,जीतु राजपूत,गिरिराज गोदानी,शैलु,छोटू खटिक,गोलू धाकड,गोपालराजपूत,
राजकुमार धाकड,राकेश धाकड तथा सैकड़ों की तादाद में ग्रामवासीअ ग्रामवासी मौजूद थे।