: करेली में आदिपुरुष मूवी का विरोध किया
Wed, Jun 21, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली
करेली में आदिपुरुष मूवी का विरोध किया
https://youtu.be/OArT-b2ALm4करेली में सीताराम मॉल में लगी मूवी आदि पुरुष का विरोध करेली पुलिस की मोजुदगी में करेली कांग्रेस जनों के द्वारा किया गया lआदि पुरुष मूवी का विरोध करते हुए करेली के कांग्रेसी सीताराम माल पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के मुर्दाबाद नारे लगाते हुए सीताराम मॉल मुख्य द्वार में नर्मदा नदी का जल झिंडक कर शुद्ध किया गया l जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने कहा कि आदिपुरष मूवी का विरोध इसलिए किया जा रहा है कि इसमें आपत्तिजनक संवाद के साथ-साथ चित्र भी दिखाए गए है l क्योंकि यह सीता राम माल आर आर एस . से संबंधित पदाधिकारी का है l आज फिल्म दिखाने वाले देखने वालों को लेकर भी नर्मदा जल को छलक छीड़क कर शुद्धिकरण किया गया कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने की कहा कि आदि पुरुष मूवी में माता सीता को आधुनिक रूप से दिखाया गया है जो ठीक नहीं है l हम भगवान राम के भक्त हनुमान जी के अनुयाई है इस तरह का आपत्तिजनक संवाद कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा lअभी हमारी विरोध करने की शुरुआत हुई है l शीघ्र ही नगर कांग्रेस जुआ सट्टा खिलाने को लेकर ,नगर पालिका के विरोध में और पैसेंजर ट्रेन स्टॉपेज लेकर आंदोलन चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे l आदि पुरुष मूवी का विरोध करने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाक्टर राजेंद्र किलेदार, विनोद यादव, शरद चंदेल , प्रदेश युवा सचिव मनीष कौरव , जिला प्रवक्ता अमित भाटिया , राहुल ठाकुर ,प्रह्लाद पाठक आदि उपस्थित रहे l
: चीचली में विकासखंड स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित
Wed, Jun 21, 2023
चीचली में विकासखंड स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र छात्राओं को पुस्तकें प्रदान की । कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीआरसी डी के पटेल ने शाला प्रवेश उत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम में अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधा बाई अहिरवार, उपाध्य्क्ष मनीष कौरव ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है। नए सत्र में छात्र छात्राएँ एक लक्ष्य लेकर पढ़ाई करें एवं परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनीत नामदेव एवं अंत मे आभार प्रदर्शन बीईओ एएस मसराम ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, जी एस मेहरा एवं सत्यम ताम्रकार ने किया । कार्यक्रम में रामदास कौरव, चंद्रभूषण कौरव, पार्षद रानू ताम्रकार, के एल साहू, गोपाल जसाठी सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: चीचली एवं साईंखेड़ा में वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी आयोजित
Wed, Jun 21, 2023
चीचली एवं साईंखेड़ा में वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी आयोजितगाडरवारा। वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस वर्ष शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 वीं से 10 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी प्रारंभ की गई है । प्रश्नोतरी कार्यक्रम विकासखंड स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्पन्न होगा। गत दिवस पहले चरण में वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन विकासखंड स्तर पर क्षेत्र के साईंखेड़ा में सीएम राईज विद्यालय एवं चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम आरबीआई तथा बैंक अधिकारियों द्वारा कराया गया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैकिंग प्रणाली, जी- 20 आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गये। साईंखेड़ा में आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में आमगांव छोटा के छात्र ब्रजेश वर्मा एवं करण वर्मा ने प्रथम,बरहटा की छात्रा प्रतीक्षा कौरव व नंदिनी मेहरा ने द्वितीय एवं बीटीआई स्कूल के छात्रों शिवाजी राजपूत व टीकाराम कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकासखंड चीचली में ग्राम इमलिया पिपरिया के शासकीय हाईस्कूल की छात्रा विद्यार्थी पूर्णिमा राजपूत व वंशिका राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त छात्रो को 2500 रुपये का पुरुस्कार एवं प्रमाणपत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को 2000 रु का पुरुस्कार एवं प्रमाणपत्र , तृतीय स्थान प्राप्त छात्रो को 1500 रु का पुरुस्कार एवं प्रमाणपत्र दिए गए। उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन 6 जुलाई को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल में प्रश्नोत्तरी आयोजन में बीईओ प्रताप नारायण , प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, मनीष शंकर तिवारी, विजेंद्र कौरव एवं बैंक अधिकारियों तथा चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रश्नोत्तरी के आयोजन में बीईओ एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार आदि का सहयोग रहा