Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: गाडरवारा, नगर में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Oct 21, 2023
नगर में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित https://youtu.be/qyin9FpRo-g?si=NrNJBgNP8t9entL0 शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने की सहभागिता गाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन , जिला पंचायत सीईओ व स्वीप गतिविधि जिला प्रभारी दलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के आदेशानुसार एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के सहयोग से स्थानीय रुद्र कॉलेज मैदान से नगर की शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों के 9 से 12 वी तक के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली । रैली के आयोजन के पूर्व साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा रैली में उपस्थित शिक्षको एवं छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई । शपथ के उपरांत रैली नगर में तय रुट पर भ्रमण करती हुई समाप्त हुई । रैली में सभी ने सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो का नारा लगाकर मतदान करने का संदेश दिया ।रैली में बडी संख्या में छात्र छात्राएँ मतदान का संदेश देती तख्तियां हाथ मे रखे थे । रैली में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने सहभागिता दी। उल्लेखनीय है कि उक्त रैली के लिए डीईओ एच पी कुर्मी ने साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल को साईंखेड़ा ब्लॉक का प्रभारी बनाकर पीटीआई शिक्षको को उनका सहयोगी बनाया था। रैली के आयोजन में रजनीश गुप्ता, मलखान मेहरा, ललित गिरदौनीया, मधुसूदन पटैल, मुकेश पटैल, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, अजय सोनी, ज्योत्सना दुबे, रोहित वाल्मीक एवं अशासकीय स्कुलो के शिक्षक भी सहयोगी रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें