Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: गाडरवारा, कन्या हाईस्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Nov 2, 2023
कन्या हाईस्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस कौंडिया के शासकीय कन्या हाईस्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं म प्र स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रांगोली एवं प्रश्नोत्तरी द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन महिला मंडल गाडरवारा द्वारा मतदाता जागरूकता रांगोली बनाने पर छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया एवं विद्यालय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । कार्यक्रम में सभी छात्राओं को सेनेटरी पेड प्रदान किये गए। इस मौके पर जैन समाज महिला मंडल गाडरवारा से श्रीमति सपना जैन थाला वाले ,संभागीय अध्यक्ष महिला मंडल श्रीमति नम्रता वसा, श्रीमति मिली जैन एवं सभी पदाधिकारी उपस्थिति थे। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया जिसमे सही उत्तर आने पर शिक्षकों एवं छात्राओं को पुरुस्कृत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। इस मौके पर विद्यालय में पोथा रोपण भी किया गया । कार्यक्रम उपरांत जयमोहन शर्मा प्राचार्य ने जैन महिला मंडल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रही ।

Tags :

जरूरी खबरें