Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

: नरसिंहपुर, जिले की 6 जनपदों की 14 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम हुये संपन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी हो रहे शामिल ग्रामीणों को दी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Aditi News Team

Mon, Dec 18, 2023
जिले की 6 जनपदों की 14 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम हुये संपन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी हो रहे शामिल ग्रामीणों को दी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नरसिंहपुर।भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राज्यों के सहयोग से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है।   विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभा की 4 जनपदों की 14 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम संपन्न हुये। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, किसानों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, विद्यार्थियों ने भी अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का रिकार्डेड संदेश, विकसित भारत संकल्प, वीडियो का प्रसारण, मेरी कहानी मेरी जुबानी, सतत कृषि गतिविधियाँ आदि के साथ ही ग्राम पंचायतों में केन्द्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभांवित भी किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत बंदरोहा व अमोदा, जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत रहली व खोबी, जनपद पंचायत सांईखेड़ा की ग्राम पंचायत सिरसिरी व मुंआर, जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत खमरिया व रीछई, जनपद पंचायत चीचली की ग्राम पंचायत अर्जुनगांव व छैनाकछार, जनपद पंचायत चांवरपाठा की ग्राम पंचायत बंधी, भौंरा, कोठिया व लिलवानी पहुंची।

Tags :

जरूरी खबरें