Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

: दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 नवम्बर को 

Aditi News Team

Sat, Nov 25, 2023
दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 नवम्बर को गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय शालाओ में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 वी के दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से साईंखेड़ा में बीआरसी कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़, 50 व 100 मी दौड़,गायन एवं बाल्टी बॉल सहित विभिन्न स्पर्धाओं के लिए समस्त शाला प्रभारियों को सूचित किया गया है कि वे बच्चों के पालकों के साथ दिव्यांग बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराएं। उल्लेखनीय है कि श्री पटैल ने स्पर्धाओं के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है ।  

Tags :

जरूरी खबरें