Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: चीचली में मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Oct 22, 2023

चीचली में मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

गाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत चीचली में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम मतदाता जागरूकता रैली उत्कृष्ट स्कूल चीचली से निकाली गई जिसमें उत्कृष्ट स्कूल चीचली सहित शासकीय व अशासकीय विद्यालयो के छात्र छात्राएँ शामिल हुए। रैली का समापन साई पब्लिक स्कूल चीचली में हुआ। रैली उपरांत मतदाता शपथ एवं दौड़ प्रतियोगिता कराई गई । इसके अलावा मानव श्रृंखला बनाई गई । उपरोक्त कार्यक्रम डीईओ एच पी कुर्मी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। चीचली बीआरसी डी के पटैल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बीएसी अरुण दुबे सहित संतोष कौरव , बलराम प्रजापति, गिरीश ताम्रकार, धीरज जसाठी , मनीष कुमार सोनी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें