Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: गाडरवारा, कृषि उपज मंडी गाडरवारा की अव्यवस्थाओं में नहीं हुआ सुधार

Aditi News Team

Fri, Oct 13, 2023
कृषि उपज मंडी गाडरवारा की अव्यवस्थाओं में नहीं हुआ सुधार गाडरवारा।कृषि उपज मंडी गाडरवारा में व्याप्त अराजकता से क्षेत्र के किसान बहुत परेशान है जिसकी शिकायत भी सुनने वरिष्ठ अधिकारी भी तैयार नहीं है। क्षेत्र के किसान बार-बार कृषि उपज मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार को लेकर गुहार लगा चुके है लेकिन प्रशासन में बैठे अधिकारियों द्वारा दोषी लोगों को आज तक दंडित नहीं किया गया है जिससे मातहत कर्मचारियों द्वारा मंडी के कार्यों में कोई सुधार नहीं किया गया है। किसानों ने बताया की उनको फसल बेचने के बाद संबंधित फर्मों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जाता है।अनाज की हम्मालों द्वारा चोरी , मवेशियों की मंडी में घमाचौकड़ी आम बात है।क्षेत्र के किसानों ने मंडी में व्याप्त अनियमितताओं में शीघ्र सुधार की मांग करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें