Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: नरसिंहपुर,सडक दुर्घटना में घायल हुये 3 बच्चों एवं एक महिला को पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार ने स्वयं अपने शासकीय वाहन से पहुचाया जिला अस्पताल, समय पर इलाज मिलने से चारों घायलों की बची जान।

Aditi News Team

Wed, Jan 3, 2024
नरसिंहपुर,सडक दुर्घटना में घायल हुये 3 बच्चों एवं एक महिला को पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार ने स्वयं अपने शासकीय वाहन से पहुचाया जिला अस्पताल, समय पर इलाज मिलने से चारों घायलों की बची जान। आज दिनांक 03.01.2023 की शाम को कुछ लोग दादा महाराज से नरसिंहपुर की ओर ऑटो से नरसिंहपुर की ओर आ रहे थे, उसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रेक्टर, ट्राली द्वारा उनको टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार एक महिला एवं तीन बच्चे घायल हो गये। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार, शासकीय कार्य उपरान्त जबलपुर से नरसिंहपुर आ रहे थे जिन्होने घटना स्थल पर भीड देखकर अपने वाहन को रोककर जानकारी ली गयी एवं घायलों को देखा एम्वूलेन्स को आने में देरी को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा स्वयं घायलों को अपने शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुचया गया जिससे घायलों का समय पर इलाज हो सका। *अज्ञात ट्रेक्टर, ट्राली की पतासाजी हेतु टीमें रवाना :-* गलत दिशा से ट्रेक्टर, ट्राली चलाकर दुर्घटना घटित करने वाले चालक की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये विशेष टीमों का गठन किया गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें