Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण, थाना सुआतला अंतर्गत ग्राम बीतली एवं अवरिया में जनचौपाल लगाकर सुनी क्षेत्रीय जनों की समस्याएं

Aditi News Team

Thu, Feb 8, 2024
नरसिंहपुर,जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण, थाना सुआतला अंतर्गत ग्राम बीतली एवं अवरिया में जनचौपाल लगाकर सुनी क्षेत्रीय जनों की समस्याएं जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्ययोजना तैयार की गयी है जिसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ऐसे ग्राम एवं स्थान जिनमें आपराधिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें प्राप्त होती है उनको चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा स्वयं भ्रमण कर उक्त स्थनों पर जन चौपाल का आयोजन कर क्षेत्रीयजनों से रूबरू होकर समस्याओं को सुना जा रहा है। 👉 *थाना सुआतला अंतर्गत ग्राम बीतली एवं अवरिया में जन चौपाल लगाकर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार हुये क्षेत्रीयजनों से रूबरू :-* आज दिनांक 07.02.2024 को पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना करेली अंतर्गत ग्राम पनारी का भ्रमण किया गया एवं जनचौपाल लगायी जाकर क्षेत्रीयजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना गया। 👉 *सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार क्षेत्रीयजनों से अपील क्षेत्र में संचालित असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस का करे सहयोग :-* जनचौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा क्षेत्रीयजनों से अपील की गयी कि यदि क्षेत्र में कोई अवैध शराब एवं अन्य असमाजिक गतिविधियों का संचालन करता है तो इसकी सूचना तत्काल मुझे एवं पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस के सहयोगी बने। 👉 *पुलिस अधिकारियों को दिये गये असमाजिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश :-* जनचौपाल के दौरान क्षेत्रीयजनों द्वारा समक्ष में रखी गयी समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये है।

Tags :

जरूरी खबरें