Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा, आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशन 

Aditi News Team

Sun, Nov 5, 2023
आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशन गाडरवारा। नरसिंहपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बालरंग कार्यक्रम के तहत लोकनृत्य विधा में स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय के छात्रों चित्रांशु चौधरी, आयुष मेहरा , कपिल सोनी, गगन धानक, लखन जाटव एवं नवीन जाटव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया है। शाला के मार्गदर्शी शिक्षको श्रीमती अर्चना नामदेव एवं अतिथि शिक्षक रंजीत सराठे के निर्देशन में छात्रो ने उक्त सफलता अर्जित की है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को शाला में प्राचार्य एस के मिश्रा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला स्तर पर बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर प्रसन्नता की बात है।आगामी समय मे विद्यालय के सभी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर विद्यालय को गौरवांवित करें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें