Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: गाडरवारा,आमगांव छोटा हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने रोप स्किपिंग में लहराया परचम

Aditi News Team

Sat, Oct 14, 2023
आमगांव छोटा हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों ने रोप स्किपिंग में लहराया परचम गाडरवारा। शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जबलपुर संभाग स्तर पर चयनित होने के उपरांत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा के विद्यार्थियों ने रोप स्किपिंग प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर 07 गोल्ड 08 सिल्वर और 05 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न केवल विद्यालय का बल्कि संपूर्ण जिले का नाम रौशन किया। ज्ञात हो कि विद्यालय के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे के निर्देशन और खेलकूद शिक्षक मुकेश पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर जीतकर आते हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी और अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Tags :

जरूरी खबरें