Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन 4 मई से 

Aditi News Team

Sat, May 3, 2025
श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन 4 मई से  गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय मे गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर भारत माता की मूर्तिपूजन एवं स्थापना के तत्वाधान मे आज 4 मई से 12 मई तक श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कौरव ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को कलश यात्रा से यज्ञ का विधिवत शुभारम्भ होगा। 5 मई से विद्यालय के ही पास तुलसी मानससंस्कृति भवन मे प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होंगे। प्रवचन मे श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज ('कांगड़ा पीठाधीश्वर' हिमाचल प्रदेश), श्री श्री पूज्य गुरुदेव श्री राजीव लोचनदास जी महाराज (चित्रकूटधाम उ.प्र.),वीरेन्द्र जी शास्त्री 'मानस पपीहा' (संत बरहटा ), साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावनधाम), शक्तिधाम पीठाधीश्वर दिवाकर जी महाराज (गौ माँ प्रेम क्रांति यात्रा रा.अ.) यज्ञाचार्य-धर्माचार्य पं. धर्मेन्द्र जी उदेनिया (चाँदनखेड़ा),यज्ञ शिरोमणि पं.प्रकाशचन्द्र जी उदेनिया चाँदनखेड़ा द्वारा प्रवचन सुनाये जायेंगे। 12 मई को यज्ञ पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। समस्त सहयोगीजन, भक्तजन, संपूर्ण अंचल के शिष्यगण, गुरुकुलम् चाँदनखेड़ा ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धांलुओं से उपस्तिथि की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें