Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

गाडरवारा में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता गौरव का विषय : बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

Aditi News Team

Wed, Nov 11, 2026

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट का आयोजन गौरव का विषय, केबिनेट मंत्री उदयप्रताप सिंह

गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक उदयप्रताप सिंह ने मंगलवार को एक निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गाडरवारा के लिए यह बड़े गौरव का विषय है कि यहां 11 से 17 नवंबर तक 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग का आयोजन होने जा रहा है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रूद्र मैदान गाडरवारा सहित अन्य ग्रामीण खेल मैदानों पर इस प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम, चारों दिशाओं के खिलाड़ियों का यहां संगम होने जा रहा है। यह आयोजन गाडरवारा के लिए किसी क्रिकेट के महाकुंभ से कम नहीं होगा। उन्होंने मीडिया के साथियों से आग्रह किया कि वे क्रिकेट मैचों का कवरेज करते हुए आयोजन में सहयोग करें और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री श्री सिंह ने जानकारी दी कि 11 नवंबर को प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ-साथ गाडरवारा में कई विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गाडरवारा में बनने वाले ओपन स्टेडियम का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही चीचली में आईटीआई भवन का लोकार्पण होगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए जाएंगे।

इस आयोजन के उद्घाटन समारोह एवं भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग भी शिरकत कर रहे है । मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय आयोजन से गाडरवारा का नाम देशभर में रोशन होगा। क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को को 27 राज्यों के खिलाड़ियों को नजदीक से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और खेल मैदानों पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, भाजपा नेता मुकेश मरैया, डॉ ज़हरगोविंद सिंह , राव संदीप सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने करते हुए आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

शिवाकांत मिश्रा नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा

जरूरी खबरें