Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: गाडरवारा,रायपुर में श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन जारी,प्रवचनों से माहौल हुआ धर्ममय

Aditi News Team

Wed, May 7, 2025
रायपुर में श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन जारी,प्रवचनों से माहौल हुआ धर्ममय गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय के सामने भारत माता की मूर्तिपूजन एवं स्थापना के तत्वाधान मे 12 मई तक आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुँचकर पुण्य लाभ ले रहे है। यज्ञ के आयोजन से गाँव का माहौल धर्ममय हो गया है। रात के समय विद्यालय के ही पास तुलसी मानस संस्कृति भवन मे प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम हो रहे है जिसमें कथावाचकों द्वारा प्रवचन सुनाये जा रहे है। मंगलवार की रात प्रवचन मे श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज ('कांगड़ा पीठाधीश्वर' हिमाचल प्रदेश) ने कहा कि जीवन में सदाचार का पालन करना सभी के लिए जरुरी है। हम सभी अपने बच्चों को संस्कारो की शिक्षा भी दें। इस अवसर पर श्री श्री पूज्य गुरुदेव श्री राजीव लोचनदास जी महाराज ने कहा कि सत्संग से बहुत कुछ सीखने को मिलता है एवं अच्छी आदतें विकसित होती है। प्रवचन कार्यक्रम में वीरेन्द्र जी शास्त्री 'मानस पपीहा' (संत बरहटा ) ने कहा कि समाज में अच्छे कार्यों को करने से मन को शांति मिलती है। साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावनधाम) ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम है उनके व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। शक्तिधाम पीठाधीश्वर दिवाकर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि अहंकार व्यक्ति को विनाश की तरफ ले जाता है। 12 मई को पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। समस्त सहयोगीजन, भक्तजन, संपूर्ण अंचल के शिष्यगण, गुरुकुलम् चाँदनखेड़ा ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धांलुओं से उपस्तिथि की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें