Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: गाडरवारा, शिशु मंदिर में शिशु नगरी कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Fri, Dec 1, 2023
शिशु मंदिर में शिशु नगरी कार्यक्रम संपन्न गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मे विध्या भारती महाकौशल प्रांत के मार्गदर्शन में शिशु नगरी कार्यक्रम बहिन स्तुति सोनी पूर्व छात्रा व प्रांत मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा अरूण से प्रथम के भैय्या बहिनों को दैनन्दिन कार्य व्यवहार बिंदी लगाना, मेहन्दी, वेशभूषा, लोकगीत - भजन, नृत्य संतुलन, संभाषण आदि प्रतियोगिता में शामिल हुए ।बच्चों को उक्त गतिविधियों के बारे में सहज व्यवहारिक रूप से मार्गदर्शन भी दिया गया । इस अवसर पर महिला अभिभावकों ने रंगोली आदि के लिए बच्चों को खेल खेल में प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रमों का सफल संचालन शिशु वाटिका प्रभारी श्रीमती संध्या कौरव आचार्या किया तो वहीं दूसरी ओर प्राचार्य दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्य विपिन श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की।कार्यक्रमों के अंत में भैय्या बहिनों को बिस्कुट, टाफी वितरित किए गए ।

Tags :

जरूरी खबरें