Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजित

Aditi News Team

Sun, Sep 24, 2023
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजित गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन बीते रविवार को सुबह 10:45 बजे से क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के लिए शासकीय कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा में 237 में से 232 एवं कन्या नवीन उ मा विद्यालय गाडरवारा में 274 में से 258 तथा चीचली ब्लॉक के लिए बनाए गए बीटीआई स्कूल गाडरवारा में 440 में 416 , शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के केंद्र पर कुल 149 में से 140 एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में 314 में से 288 छात्र छात्राओ ने परीक्षा दी । विदित हो कि उक्त परीक्षा में चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरवाए जा चुके थे । उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा में सुबह 10:45 बजे से 12:30 तक मानसिक योग्यता परीक्षण एवं 12:30 बजे से 2:15 बजे तक शैक्षिक योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र छात्र छात्राओं ने हल किए । रविवार को हुई परीक्षा का बीआरसी गिरीश पटैल, डी के पटैल, बीएसी पवन राजौरिया ने निरीक्षण किया । विदित हो कि उक्त परीक्षा के लिए दूर दराज से पालक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्र आये थे ।

Tags :

जरूरी खबरें