Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

Aditi News Team

Sun, Feb 25, 2024
धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती ---निकल गई भव्य शोभा यात्रा AkramKhan Reporter ___AditiNews रायसेन/देवरी---नगर के वार्ड क्रमांक 8 अंबेडकर मोहल्ले में संत रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई इस मौके पर मौजूद लोगों ने पूजा अर्चना करने के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, इस रैली का नगर मैं जगह-जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। संत रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के साथ-साथ रैली में डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने कम शब्दों में बहुत कुछ संत रविदास जी के विचारों से लोगों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद सीएमओ जगदीश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी एलडी मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले, पार्षद अशोक मामा, पार्षद दिनेश कुमार बघेल, इरशाद खान, अयाज खान,वकील पठान, पार्षद लईक खान, रमन बामने उदयपुरा, वरिष्ठ नेता गोटी राम बघेल, कमलेश बघेल, भजना बघेल, ठेकेदार अशोक अहिरवार, आशीष कुमार बघेल, रमेश कुमार बघेल, रघुवीर कुमार बघेल, सुरेश कुमार बघेल, एवं सभी श्रद्धालु मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें