Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: मतदान केंद्रों पर रंगोली एवं दीप प्रज्जवलित कर दिया मतदान का संदेश 

Aditi News Team

Tue, Nov 14, 2023
मतदान केंद्रों पर रंगोली एवं दीप प्रज्जवलित कर दिया मतदान का संदेश गाडरवारा। गत शनिवार को विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर समस्त बीएलओ द्वारा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी दलीप कुमार के मार्गदर्शन , एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे की प्रेरणा से आकर्षक रंगोली सजाकर एवं दीपक जलाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। उक्त आयोजन के पूर्व समस्त बूथ केंद्रों पर साफ सफाई एवं आकर्षक सज्जा कराई गई। आयोजन में समस्त नपा सीएमओ, जनपद सीईओ, बीईओ, बीआरसी ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिकाओं एवं बीएलओ का अहम योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें