Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: ऑपरेशन गौ, फेल,-1000 गायों में से मातृ 100 गाये ही गौशाला पहुंच सकी

Aditi News Team

Thu, Sep 21, 2023
  1. ऑपरेशन गौ, फेल,_1000 गायों में से मात्र 100 गाये ही गौशाला पहुंची KamarRana
देवरी/रायसेन---सड़कों पर अवरुद्ध आवागमन तथा गणेश उत्सव को देखते हुए, नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस अभियान के अंतर्गत नगर की समस्त गायों को सफाई कर्मी, चौकीदारों तथा समाजसेवियों द्वारा हकालकर, डूंगरिया स्थित गौशाला मे भेजने का निर्णय लिया गया   इस अभियान के अंतर्गत नगर परिषद के अध्यक्ष, रविंद्र रघुवंशी सीएमओ जगदीश शर्मा और पार्षद अशोक मामा पार्षद दिनेश, के साथ-साथ तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले भी इस अभियान में शामिल हुए नगर परिषद के सभी कर्मचारी, सफाई कर्मी ,राजस्व विभाग के सभी चौकीदार एवं, कुछ समाजसेवीयो ने इस अभियान को अंजाम दिया। नगर के बजरिया चौक, बस स्टैंड, और हाट बाजार से लगभग 1000 गायों को चारों ओर से घेर कर तथा हकालकर डूंगरिया गौशाला ले जाया गया‌। परंतु इतने बड़े अभियान के बावजूद यह ऑपरेशन फेल रहा सैकड़ो गाये, गलियों में, सड़कों पर से भाग गई‌‌। और सैकड़ो की तादाद में एकदम वापस हो गई ,और मात्र 100 गाये ही डूंगरिया गौशाला पहुंच पाई।

Tags :

जरूरी खबरें