Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

: सिहोरा,जिला की मांग पर तीन दिन के लिए सिहोरा महाबंदआज से आर पार की लड़ाई के लिए आंदोलन हुए सिहोरावासी

Aditi News Team

Fri, Sep 29, 2023
सिहोरा,जिला की मांग पर तीन दिन के लिए सिहोरा महाबंदआज से,आर पार की लड़ाई के लिए आंदोलन हुए सिहोरावासी सिहोरा - सिहोरा को जिला के रूप में पाने के लिए सिहोरावासी कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस हेतु आचार संहिता के ठीक पहले एक बार पुनः तीन दिन के महाबंद का आह्वान आज शनिवार से किया गया है। इस हेतु बड़ी संख्या में सिहोरा वासियों और व्यापारियों का समर्थन भी सामने आ रहा है। विदित हो कि सिहोरा को जिला बनाने के लिए पिछले दो वर्षों से लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा भर्षक प्रयास किया गया है ।अब जबकि आचार संहिता लगने के कुछ ही दिन शेष हैं सिहोरा वासी अपनी पूरी ताकत लगा देना चाहते हैं नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच और लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के संयुक्त आह्वान पर आज 30 सितंबर से 3 दिन की सिहोरा बंद का ऐलान किया गया है ।अब देखना होगा की सरकार सिहोरावासियों के आक्रोश को देखते हुए क्या निर्णय लेती है।

Tags :

जरूरी खबरें