Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

परिस्थितियों की लहरों पर तैरना सीखें, निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

सातुड़ी तीज पर घर-घर हुई पूजा

भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

: असंगठित मजदूरों एवं मतदाताओ को दिलाई शपथ

Aditi News Team

Thu, Nov 9, 2023
असंगठित मजदूरों एवं मतदाताओ को दिलाई शपथ गाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से गाडरवारा विधानसभा मे स्वीप गतिविधियां जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना, स्वीप प्रभारी जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के निर्देशन व नपा सीएमओ जयश्री चौहान के मार्गदर्शन में नपा कर्मचारियों द्वारा नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर असंगठित मजदूरों एवं आमजनों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी गीता वाल्मीकि, प्रमोद चौहान,योगेश मालवीय, अनुराग दुबे, नरेश रजक , मेघा गुप्ता आदि की प्रमुख सहभागिता रही।

Tags :

जरूरी खबरें