Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

परिस्थितियों की लहरों पर तैरना सीखें, निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

सातुड़ी तीज पर घर-घर हुई पूजा

भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

: शासकीय अस्पताल एवं पटाखा बाज़ार में दिलाई शपथ 

Aditi News Team

Fri, Nov 10, 2023
शासकीय अस्पताल एवं पटाखा बाज़ार में दिलाई शपथ गाडरवारा। स्थानीय नपा परिषद द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन ,जिला स्वीप प्रभारी व जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन एवं नपा सीएमओ जयश्री चौहान के सहयोग से नपा परिषद द्वारा जगह जगह स्वीप गतिविधियों के जरिये लोगो को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम मे गत दिवस नपा कर्मियों ने मंडी में फटाका दुकानदारों को मतदान हेतु प्रेरित किया एवं मतदान की शपथ दिलाई । इसके अलावा स्थानीय शासकीय अस्पताल में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान के निर्देशन में सभी डॉक्टरों को भी मतदान की शपथ दिलाई गई। उक्त अवसरों पर प्रमोद सिंह चौहान, गीता वाल्मीकि, संध्या उईके ,मेघा गुप्ता, नरगिस खान आदि सहभागी रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें