Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

: गाडरवारा, पीएम श्री कन्या नवीन विद्यालय में शिक्षको एवं छात्राओ का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Aditi News Team

Tue, Dec 19, 2023
पीएम श्री कन्या नवीन विद्यालय में शिक्षको एवं छात्राओ का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित गाडरवारा। बीते मंगलवार को स्थानीय पीएम श्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे मप्र शासन के निर्देशानुसार छात्राओं एवं शिक्षको के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 6 से 12 वी तक की छात्राओ एवं शिक्षको के स्वास्थ्य का परीक्षण डॉ उमाशंकर दुबे एवं डॉ योगेश तिवारी द्वारा नर्सिग स्टाफ एवं श्रीमती आयशा सनोदिया के सहयोग से किया गया। शिविर में पैथालॉजी सेंटर के कर्मचारियों द्वारा सभी के ब्लड सेम्पिल की जांच की गई एवं डॉक्टरों द्वारा दवाएं भी वितरित की गई। शिविर के आयोजंन में प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, एसएन दुबे, राजेश गुप्ता, चन्द्रकांत साहू, इंद्रजीत ताराम, उत्तम वर्मा , श्रीमती संध्या गुप्ता ,श्रीमती प्रीति पचौरी, श्रीमती अर्चना दुबे, श्रीमती रंजना शर्मा आदि सभी शिक्षको ने सहयोग प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पीएम श्री विद्यालयों में नियमित अंतराल से आयोजित किया जाना है।

Tags :

जरूरी खबरें