Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: नरसिंहपुर ,थाना करेली पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेजों में नुक्कड सभाओं के माध्यम से छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक।

Aditi News Team

Tue, Jan 9, 2024
नरसिंहपुर,महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना करेली पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेजों में नुक्कड सभाओं के माध्यम से छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक। महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम उनके प्रति जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों/कॉलेजों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले आपराधों एवं सायबर संबंधी अपराधों जागरूक किया जावे। थाना करेली पुलिस द्वारा स्कूलों एवं कॉलेजों में आयोजित की गयी नुक्कड सभाएं :-महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम उनके प्रति जागरूकता हेतु थाना करेली पुलिस टीम जिनमें महिला पुलिस कर्मचारी जो कि सशस्त्र टीम में शामिल थी नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान सायबर अपराध के बढते प्रभावों एवं उनसे बचने हेतु उपायों को बताया गया साथ ही बालिकाओं को गुड-टच-बेड-टच के संबंध में समझाईस दी गयी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के दुरूपयोग एवं सायबर ठगी के बारे में सूक्षमता से जानकारी प्रदाय की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें