Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: नरसिंहपुर, घर- घर जाकर पीले चांवल देकर कर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित

Aditi News Team

Mon, Nov 6, 2023
घर- घर जाकर पीले चांवल देकर कर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित नरसिंहपुर।. विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लेफ्टिनेंट श्री अंशुल नेमा के मार्गदर्शन में करेली की एनसीसी इकाईयों द्वारा घर- घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए पीले चांवल देकर आमंत्रण दिया गया। इसके साथ ही रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यूएस परमार, उपप्राचार्य डॉ. एके वाजपेयी, श्री संजय दुबे, श्री वीएस राजपूत, श्री प्रणव रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कॉलेज रोड से होते हुए रिलायंस पेट्रोल पंप पहुंची। रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली, ठाकुर निरंजन सिंह विद्यालय करेली, डॉक्टर केएल पपनेजा विद्यालय करेली की एनसीसी इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकाली गई। इसमें लगभग 150 क्रेडिट ने भाग लिया। रैली का संचालन थर्ड ऑफिसर श्री सुधीर राजपूत और श्री निकेत जैन द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें