Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: नरसिंहपुर ,कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों से की मुलाक़ात

Aditi News Team

Thu, Feb 1, 2024
कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले डाइट परिसर स्थित दिव्यांग छात्रावास के बच्चों से मिलने पहुँची। यहाँ उन्होंने बच्चों को हारमोनियम और तबला उपहार स्वरूप प्रदान किया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे ख़ुशी से खिल उठे। बच्चों ने भी इतनी शक्ति हमें देना दाता की धुन हारमोनियम पर बजाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।   विदित है कि कुछ दिन पूर्व कलेक्टर ने यहाँ का निरीक्षण किया था और बच्चों से पुनः मिलने की बात कही थी। अपनी इसी बात को पूरा करते हुए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बुधवार रात्रि में उनसे मुलाक़ात की। इस दौरान ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, डीपीसी श्री आरसी चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें